Posts

Showing posts from April 6, 2025

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

Image
प्रयागराज। रविवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा गंगापार एवं जमुनापार द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर पार्टी कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया तथा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान द्वारा पार्टी कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया गया तथा उसके बाद कार्यालय पर सुंदर कांड का आयोजन किया गया व समाप्ति पर सभी कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से, जिलाध्यक्ष जमुनापार राजेश शुक्ला, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, जिला महामंत्री मनोज निषाद, श्याम सुंदर द्विवेदी, संतोष शुक्ला, देवेन्द्र गिरी, बृजेश त्रिपाठी, अरविंद यादव, सत्यम मिश्रा, तरुण मिश्रा, कार्तिकेय त्रिपाठी, पवन गुप्ता, उमेश तिवारी, सुनीता उपाध्याय,संगीता पटेल, विजय लक्ष्मी चंदेल, पूनम सिंह, नीलम गिरी, अनुराधा गिरी,शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, संजय यादव, गुड्डू राजा प्रशांत सिंह,आदि मौजूद रहे।                            ...

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पंडिला स्थित संयुक्त चिकित्सालय में नवरात्रि की नवमी पर भंडारे का कार्यक्रम संपन्न

Image
  थरवई  / सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पंडिला स्थित संयुक्त चिकित्सालय में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को मां भगवती की पूजा-अर्चना विधि विधान से की गई  इस  अवसर पर डीआईजी मेडिकल डॉ. विनय अग्रवाल ने विधि-विधान के साथ मां भगवती की पूजा, आरती की और कन्याओं का पूजन कर उनका पांव पखारा। कन्याओं को उपहार,व दक्षिणा देकर  उन्हें भोजन कराकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।  आचार्य पुरोहित अंजनी तिवारी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कार्यक्रम कराया गया इस धार्मिक आयोजन में डीआईजी रेंज सुनीत कुमार, डॉ. अतुल, उप कमांडेंट के.के. झा, सहायक कमांडो धर्म नारायण, बोराणा, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी, जवान, चिकित्साकर्मी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।सभी ने मां भगवती से देशवासियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। नवमी पूजन के इस आयोजन ने अस्पताल परिसर को श्रद्धा और आस्था के रंग में रंग दिया।                   कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में नवरात्रि के नौवें दिन धूमधाम से मां भगवती की पूजा

Image
थरवई  /सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पण्डिला में रविवार को शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की भव्य पूजा-अर्चना और हवन का विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ  आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में विशेष रूप से सजावट की गई थी, जहां विधि-विधान के साथ मां भगवती की पूजा, हवन और आरती की गई।इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के पुजारी अंजनी तिवारी द्वारा कराया गया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे माहौल में भक्तिमय ऊर्जा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।इस अवसर पर कमांडेंट डॉक्टर संजू सिंह, उप कमांडेंट पी.के. अटल, राकेश त्रिपाठी, के.के. झा, सहायक कमांडेंट धर्मनारायण, बोराणा, प्रभात पांडे, मनोज कुमार, प्रवेश शर्मा सहित कई अधिकारी, जवान, महिलाएं, बच्चे व अन्य श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम में सभी ने मिलकर मां भगवती से सुख, शांति और देश की सुरक्षा की प्रार्थना की। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा।                            कृष्ण मोहन ...