संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी के रिजल्ट घोषित होने पर शक्ति दूबे ने प्राप्त किया पहला स्थान, देखिए टाप टेन सूची।


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल के परिणाम में शक्ति दुबे ने पहले स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,129 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं. 

UPSC टॉपर शक्ति दुबे, जो कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, ने हाल ही में एक मॉक इंटरव्यू के दौरान चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की. इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की। शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है. 

ये हैं UPSC CSE 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स: 
▪️ शक्ति दुबे
▪️ हर्षिता गोयल
▪️ डोंगरे अर्चित पराग
▪️ शाह मार्गी चिराग
▪️ आकाश गर्ग
▪️ कोमल पुनिया
▪️ आयुषी बंसल
▪️ राज कृष्ण झा
▪️ आदित्य विक्रम अग्रवाल
▪️ मयंक त्रिपाठी 

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जौनपुर में नाबालिक लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा

यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित, 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं महक जायसवाल ने किया टॉप