सीलम साईं तेजा ने नए नगर आयुक्त के रूप में संभाल कार्यभार


प्रयागराज / गुरुवार को नए नगर आयुक्त सिलम साईं तेजा ने पदभार ग्रहण कर लिया साईं 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और निगम की कार्यप्रणाली की प्रारंभिक जानकारी ली। 
लगभग दोपहर के 3 बजे तेजा नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां उनके स्वागत की तैयारी पहले से की गई थी। उन्होंने कार्यालय में बैठकर अपर विभाग नगर आयुक्तों और विभाग प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वह अगले साल सप्ताह एक विस्तृत बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें विभागों की कार्यशैली को गहराई से समझा जाएगा और उनके उसके अनुरूप कदम उठाए जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त तेजा ने महापौर से मुलाकात की महापौर के कीडगंज स्थित कैंप कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। महापौर ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर नगर आयुक्त ने प्रयागराज की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ शहर के विकास में काम करेंगे। महापौर ने शहर में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी, जिसमें प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक 
विश्वविद्यालय और साहित्य पार्क प्रमुख हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से इन परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रयागराज को एक आदर्श शहर बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, अरविंद सिंह और अम्बरीष कुमार बिंद, सहायक नगर आयुक्त सुश्री दीपशिखा पांडे, मुख्य कर अधिकारी  पीके द्विवेदी, मुख्य अभियंता अनिल मौर्य, पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने नगर आयुक्त को आस्वस्थ किया कि वह मिलकर शहर के विकास कार्यों को गति देंगे। तेजा हैदराबाद के मूल निवासी हैं और इससे पूर्व जौनपुर में मुख्य विकास अधिकारी और महाराजगंज में एसडीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।


       कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )
         8756586299

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर की नई मुख्य विकास अधिकारी बनीं IAS मृणाली जोशी, साईं सीलम तेजा प्रयागराज स्थानांतरित

सपा सांसद के मुरीद हुए बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, बाबा दुबे ने की खिंचाई |

झंडा लगाने के विरोध में दलितों पर जानलेवा हमला, छत से पथराव