जौनपुर के 5 होनहारों का यूपीएससी में चयन
जिले में खुशी की लहर, परिजनों ने एक दूसरे को बांटी खुशियां
जौनपुर। यूपीएससी के रिजल्ट में जिले के होनहारों ने भी बाजी मारी है। डोभी की आस्था सिंह ने 61वीं रैंक हासिल कर अपने गांव ही नहीं बल्कि जनपद का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा अभिषेक सिंह ने 78वीं रैंक हासिल किया है। वहीं गौतम सिंह ने 526वीं रैंक हासिल किया है।
डोभी की आस्था सिंह ने हासिल की 61वीं रैंक
चंदवक : क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेश सिंह की पुत्री आस्था सिंह का चयन यूपीएससी में होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे 61वीं रैंक प्राप्त हुई है। आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्माच्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है। उनकी मां शालिनी सिंह भी पीजी कॉलेज की छात्रा रही है। आस्था पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई की है। वह शुरू से ही मेधावी रही है। वर्तमान में हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस में चयन की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय में बैठक कर आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो. रमाशंकर सिंह, प्रो. रवींद्र कुमार सिंह, प्रो. अभिमन्यु यादव प्राचार्य कूबा महाविद्यालय आजमगढ़, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र के डॉ. एके सिंह, डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह, प्रधान संजय सिंह, राम दयाल सिंह सहित अन्य लोगों ने आस्था सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी हैं
बदलापुर के अभिषेक सिंह ने हासिल की 78वीं रैंक
बदलापुर : क्षेत्र के ढेमा स्थित डुहिया गांव निवासी अखिलेश सिंह के होनहार बेटा अभिषेक सिंह का आईएएस पद पर चयन होने से क्षेत्रीय लोगों के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह उनके आवास पर पहुंचकर मिठाइयां खिलाकर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बताते चलें कि अभिषेक सिंह प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में आईएएस पद पर 78वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अभिषेक ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे गांव और जनपद का मान बढ़ाया है।

Comments
Post a Comment