जौनपुर सदभावना क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन ब्लास्मस स्कूल मानिक चौक में किया गया।

 मुख्य अतिथि श्रीमती उम्मे रहिला चेयरमैन नगर पंचायत ज़फराबाद द्वारा गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील में मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं। इसी दिशा में उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में चर्चा की जाती है,
विशिष्ट अतिथि श्रीमती कंचन पांडेय (चौकी प्रभारी शकरमण्डी) ने कहा की आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान का आयोजन करके भारतीय संस्कृति में महिला की गरिमामय स्थिति और सामाजिक विकास यात्रा में महिलाओं के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नही किया जा सकता है। जिसको रेखांखित करते हुए उन्होंने शिक्षा पर प्रकाश डाला।
श्रीमती अर्चना सिंह (प्रिंसिपल- टी डी एम सी) ने कहा की कहा कि भारत मे नारियों को मौलिक अधिकार, मतदान का अधिकार और शिक्षा का अधिकार तो प्राप्त है लेकिन आज भी स्त्रियां अभावों में जिन्दगी बीता रही है। ब्लॉसम्स स्कूल के प्रबंधक श्री शम्स अब्बास ने अपने वक्तव्य में महिलाओ के पारिवारिक सम्बन्ध की चुनौतियों और उनके उत्तरदायित्वों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला

श्रीमती पोशकी साहू (सभासद भंडारी) ने भी महिलाओ की शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला
समाज के विभिन्न क्षेत्र में करने वाली महिलाएं जिनमें मीनाज़ शेख, नीलम अस्थाना प्रिंसिपल, को प्रशष्टि पत्र फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली विभूतियों ने कहा की हम खुद सुनिश्चत करें कि हम किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। 
वह सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक आदि सभी कार्य करने में सक्षम है। सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ शक्ति का अधिग्रहण ही नही अपितु अपनी शक्ति प्रयोग की क्षमता का विकास करना है।
भारतीय राजनीति में महिलाओ की भूमिका विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माही और द्वितीय स्थान रिया सोनी और तृतीय स्थान ज़हीन ने प्राप्त किया सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर व सचिव विनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से करते हुए सभी महिलाओ को महिला दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम संयोजक श्रीमती आदर्श वर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने महिलाओं की दोहरी भूमिका का जिक्र करते हुए कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया। 
इस दौरान मुख्य रूप सह सचिव हर्ष माहेश्वरी, सलमान शेख, हाजी सैय्यद फरोग़ अहमद, डॉ मोहम्मद मुजम्मिल, शोएब  कलाम, असगर मेंहदी, विनीत कुमार, विकास अग्रहरि, नागेंद्र यादव राज कालेज, असलम नकवी, ज़ीशान सर वाईस प्रिंसिपल, अस्मा ज़हरा, मिस्बाह ज़हरा समेत विद्यालय की अध्यापक व अध्यापिका समस्त छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सनबीम स्कूल के शिक्षक पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला

चार पहिया व सभी भारी वाहन मालिक जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा ले। एआरटीओ जौनपुर

दिनांकः12.03.2025 को मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद जौनपुर में आगमन / भ्रमण कार्यक्रम है प्रस्तावित,