स्व महेश दत्त शर्मा जी के स्मृति में कवि संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन
थरवई / शुक्रवार को शिव पूजन पैलेस में शिक्षक शिरोमणि स्व० महेश दत्त शर्मा जी की स्मृति आयोजन के क्रम में बड़े ही भव्य रूप में कवियों का संगम देखने को मिला जहां उन्होंने एक बढ़कर एक सभी ने अपने सुगम काव्य के माध्यम से सभी कवियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए स्व० शर्मा जी की स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। जिसके पश्चात आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद कवियों द्वारा भगवान शिव, प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं नारी शक्ति पर बड़े ही भव्यता के साथ सभी ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य स्थिति पूर्व शिक्षक विधायक - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश मिश्र सेवानिवृत्ति आई ए एस, अतिथि में पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी रहीं। जिसमें पूरे कार्यक्रम के आयोजक आदेश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष प्रत्याशी इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं समाजसेवी शिव कुमार सिंह ऊर्फ कल्लू, अरुणेंद्र सिंह अन्नू, पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य हमजा साहित्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय, विजय कुमार जिला पंचायत सदस्य ने मौजूद रहते हुए कार्यक्रम की शोभा। वही कवियों में डॉ सुधा मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, कुलदीप कलश, विनय प्रकाश मिश्र, अभिश्रेष्ठ तिवारी, उत्कर्ष उत्तम आदि सभी कवियों ने बड़े ही मधुर मधुर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये।
Comments
Post a Comment