Posts

Showing posts from September 14, 2024

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राज कालेज में हुई संगोष्ठी, हिन्दी के महत्व पर हुई चर्चा

Image
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में 14 सितंबर हिन्दी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष कुमार पांडे ने किया। पांडे जी ने हिंदी के विकास में राजनीतिक पहलुओं के योगदान पर अपनी बात रखी तथा हिंदी के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया। डॉ. रामानंद अग्रहरि ने हिंदी को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और  रोज़गार के साधन के रूप में हिंदी के महत्व पर अपनी बात रखी। डॉ. रमेश चंद्र सोनी ने हिंदी के उद्भव और विकास के बारे में अपनी बात रखी तथा आज हिंदी के भारतीय और वैश्विक स्तर पर विस्तार के बारे में चर्चा की। डॉ. चंद्राबुज कश्यप ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, और अपनी मातृभाषा को जानना तथा उसमें शिक्षा ग्रहण करना हमारा मूल कर्तव्य है। डॉ. विष्णु कांत तिवारी ने कार्यक्रम में अपनी वीर रस तथा श्रृंगार रस की कविताओं के माध्यम से हिंदी की अनिवार्यता सिद्ध की। कार्यक्रम का संचालन और आभार ज्ञापन डॉ. रागिनी राय ने किया। हिंदी दिवस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जानिए आखिर पूर्व विधायक के प्रतिनिधि ने उनके उपर क्यों दर्ज कराई एफआईआर, विवेचना शुरू

Image
जौनपुर। पुलिस पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके साथियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर  विवेचना शुरू कर दिया है। यह एफआईआर उनके पुराने साथी एवं विधायक काल के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर पुत्र फैय्याज अहमद निवासी पारा कमाल थाना खेतासराय ने तहरीर देकर दर्ज कराया है। खुर्शीद ने आरोप लगाया है कि विगत 12 सितम्बर की रात लगभग आठ बजे अपने साथी मुकेश पांडेय के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शकर मंडी के निकट दीपक जायसवाल से मिलने गया था। वापस घर लौटते समय जाने से मारने की नीयत दो मोटर साइकिल पर पांच लोगों ने मुझे घेर लिया और मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारने लगें। खुर्शीद ने देखा कि मारने पीटने वालों में दीपक जायसवाल भी शामिल है। सभी हमलावरों ने यह कहा कि नदीम जावेद के खिलाफ अगर बोलोगे और कुछ लिखोगे तो गोली मार दी जाएगी यह कहते हुए खुर्शीद का मोबाइल छीन लिया। हमलावर यह भी कहते हुए गए कि तुम्हें मारने के लिए पूर्व विधायक ने भेजा है। यह कितना सच है जांच का बिषय है। धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्यवाही किया तो अगली बार विधायक जी तुम्हारी हत्या क

भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, माफी मांगे के लगाए नारे

Image
जौनपुर। अखिलेश यादव के ’मठाधीश’ बयान को लेकर  भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश में जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहगंज मे जेसीज चौराहा पर अखिलेश यादव होश में आओ साधु संतो का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ अखिलेश यादव का पुतला फूका गया पुतला दहन करने के बाद उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के अहवान पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। ’मठ’ को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। अखिलेश यादव ने हमारे महंत और पूरे हिंदू समाज का अपमान करने का काम किया है। उनको अपने इस बेतुके के बयान के लिए पूरे समाज से माफी मांगना चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने कहा कि जो पार्टी खुद माफियाओं को संरक्षण दे रही है। वह दूसरे पर इस तरीके के गंभीर आरोप कैसे लगा सकती है। इस बयान से साफ होता है कि अ

निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर बीएसए के कड़े तेवर, इन शिक्षको से मांगा स्पष्टीकरण

Image
जौनपुर। शासन की मंशानुरूप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्धन एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को विकास क्षेत्र धर्मापुर के परिषदीय विद्यालयों, ब्लॉक संसाधन केंद्र एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।  बीएसए द्वारा सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय बहोरा का पूरा का सुबह-सुबह निरीक्षण कर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका प्रीतम सिंह एवं सहायक अध्यापिका पूनम सिंह प्रशिक्षण हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र धर्मापुर पर गए हुए पाए गए। विद्यालय में कार्यालय अध्यापिका रीना साहू एवं सविता देवी निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित हुए। विद्यालय विलंब से आने के कारण बीएसए द्वारा संबंधित शिक्षिकाओं को स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। शेष अन्य समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में निरीक्षण के समय उपस्थित मिले। विद्यालय मे नामांकित कुल 80 छात्रों के सापेक्ष 25 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय मे गत शैक्षिक सत्र में नामांकित 101 छात्रों के सापेक्ष 101 छात्रो

हिन्दी दिवस पर विशेष:जानिए कहां और किसने तैयार किया था हिन्दी का पहला शब्दकोश (मानककोश)

Image
मां भारती के भाल का शृंगार है हिंदी, हिंदोस्तां के बाग की बहार है हिंदी। घुट्टी के साथ घोल के मां ने पिलाई थी, स्वर फूट पड़ा वही मल्हार है हिंदी...। डॉ. जगदीश व्योम की यह कविता हिंदी की कहानी कहती है। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी ने भी हिंदी और हिंदी भाषियों को बहुत कुछ दिया है। पहले शब्दकोश से लेकर पहले व्यवस्थित व्याकरण, हिंदी साहित्य और भाषा के पहले इतिहास के साथ ही हिंदी शॉर्टहैंड का पहला विद्यालय भी काशी से ही शुरू हुआ था। 20 सालों की मेहनत से तैयार हुआ हिंदी भाषा का पहला मानक कोश हिंदी भाषा के लिए बनाया गया वृहद शब्द संग्रह और मानक कोश है हिंदी शब्दसागर। 20 साल के अनवरत प्रयास के बाद नागरी प्रचारिणी सभा ने इसका निर्माण किया और इसका पहला प्रकाशन 1922-29 के बीच हुआ था। शब्दकोश मूल रूप में चार खंडों में बना था। इसके प्रधान संपादक श्यामसुंदर व बालकृष्ण भट्ट और लाला भगवानदीन, अमीर सिंह व जगमोहन वर्मा सहसंपादक थे। आचार्य रामचंद्र शुक्ल और आचार्य रामचंद्र वर्मा ने भी इसमें योगदान दिया। इस कोश में एक लाख शब्द थे। बाद में 1965-1976 के बीच इसका परिवर्धित संस्करण 11

नवागत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जौनपुर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करने के बाद जानिए क्या बताए अपनी प्राथमिकताएं

Image
जौनपुर। शुक्रवार और शनिवार की देर रात जनपद जौनपुर का जिलाधिकारी बनाए जाने के तत्काल बाद ही शनिवार को दोपहर में जौनपुर पहुंच कर नवागत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कोषागार में पहुंच कर जिलधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बताया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के अन्दर संचालित सभी योजनाओ का क्रियान्वयन कराना एवं कृषि के क्षेत्र में किसानो से जुड़ी हुई योजनाओ के क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता में रहेगा। डीएम जौनपुर का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात डाॅ दिनेश चंद्र ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण, राजस्व वादो का निस्तारण, शोसल शिकायतो का निस्तारण तेजी से कराया जायेगा। इसके अलांवा नवागत डीएम ने सबसे महत्वपूर्ण बात बतायी की वह आम जनमानस के लिए 24 घन्टे उपलब्ध रहेंगे उन्होंने बताया कि हम महात्मा अंकुर की धरती बिजनौर के रहने वाले है इसलिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जाएगा। डाॅ चंद्र ने कहा विकास के सभी कार्यो में जन प्रतिनिधियों और जन सहयोग सहित मीडिया का फीडबैक लेते हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जायेगा। नवागत डीएम ने निवर्तमान डीएम

जौनपुर के डीएम बने डाॅ दिनेश चंद्र तो रविंद्र कुमार मांदड़ को प्रयागराज की जिम्मेदारी, देखे 29 स्थानांतरित आईएएस की सूची

Image
जौनपुर। यूपी शासन की ओर से शुक्रवार की देर रात प्रदेश में 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इस क्रम में जौनपुर के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार मांदड़ का भी तबादला किया गया। उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इनकी जगह जौनपुर जिले की जिम्मेदारी डॉ. दिनेश चंद्र को दी गई है। डॉ. दिनेश चंद्र सहारनपुर में डीएम का कार्यभार संभाल चुके हैं। जौनपुर में तैनाती के पहले वे चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग में बतौर विशेष सचिव कार्यरत थे। डॉ. दिनेश 2012 बैच के आईएएस हैं। वह डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं।  रविंद्र कुमार मांदड़ ने फरवरी 2024 में जौनपुर जिले की जिम्मेदारी संभाली थी। करीब सात महीने 14 दिन के कार्यकाल में उन्होंने जिले में कई बदलाव किए। भ्रष्ट राजस्व कर्मियों व अन्य कर्मचारियों पर भी उन्होंने खूब कार्रवाई की। हलांकि लोकसभा चुनाव के बाद अब रविन्द्र कुमार मांदड़ जी अपने फुल फार्म में आकर जौनपुर के विकास को गति देने की योजना बनाने में जुट रहे थे कि शासन ने उनके तबादले का फरमान जारी कर दिया इससे एक बार फिर विकास की गति धीमी होने की संभावना से इनकार नहीं कि

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे दस युवक विद्युत की चपेट में आने से झुलसे,उपचार जारी, कारण की छानबीन शुरू

Image
जनपद मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के डीह के पास गंगा नदी के किनारे रेत से अलग गंगाजल में शुक्रवार की रात को गणेश मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक करंट की चपेट में आ गये। पांच युवकों को कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य को परिजन उनको लेकर निजी अस्पताल चले गये। बताया गया कि हादसे में 10 लोग झुलसे हैं। कछवां नगर पंचायत के शंकरपुर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में श्री गणेश समिति की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार की देर शाम को समिति के लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए निकले थे। मूर्ति को लेकर नगर में भ्रमण करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग कछवां डीह गंगा किनारे रेत से अलग बने एक गड्ढे में स्थित गंगा नदी के जल में मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे। रास्ते में वाइपर से बिजली का तार उठते समय करंट लगने से कई लोग झुलस गए।  इसमें पांच लोग यल श्रेयांश (18), कृष्ण रस्तोगी (18), करेजा गुप्ता (19), आकाश गुप्ता (20), मुन्नू (18) निवासी कछुआ बाजार को उपचार के लिए कछवां क्रिश्चियन कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य लोगों को परिजन न

जौनपुर के डीएम सहित यूपी सरकार ने 13 जिलो के बदले डीएम, देखे सूची

Image
प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बारे में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज को भी कई बार फोन किया गया एवं व्हाट्सएप मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक,निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश जौनपुर और रविंद्र मांदड़ प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं। अरविंद भंगारी आगरा और नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बने हैं। अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। चंद्र प्रकाश सिंह अभी तक बुलंदशहर के डीएम थे। भानु चंद्र गोस्वामी आगरा के डीएम थे। अरविंद कुमार चौहान अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं।

जानिए जौनपुर जंक्शन पर अब यात्री सुविधाओ में क्या वृद्धि होने जा रही है

Image
जौनपुर। अमृत भारत स्टेशन के तहत जौनपुर जंक्शन के कायाकल्प के साथ यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की तैयारी है। छह करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के दो तल का निर्माण किया जा रहा है। यहां यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, लिफ्ट और रैंप की भी सुविधा होगी। इस भवन में दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट काउंटर की व्यवस्था, प्रथम और द्वितीय श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग से वेटिंग रूम की व्यवस्था होगी। यह भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जौनपुर जंक्शन पर रोज 34 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां से चार से पांच हजार लोग यात्रा करते हैं। इससे प्रतिदिन चार लाख रुपये तक का राजस्व मिलता है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जून 2025 तक सभी कार्य पूरा होने की उम्मीद है। रेलवे स्टाफ कार्यालय, आरपीएफ और जीआरपी थाने की अलग व्यवस्था होगी। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नए स्टेशन भवन का निर्माण, यात्रियों के लिए बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था, आधुनिक वेटिंग रूम, बेबी फीडिंग रूम, कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधा