Posts

Showing posts from July 25, 2024

सोने चांदी के खरीदारी में अब ग्राहको को मिलेगा भारी लाभ और मिलेगी बड़ी राहत - विनीत सेठ

Image
  जौनपुर। फर्म गहना कोठी भगेलूराम राम जी सेठ सोने चांदी के बड़े कारोबारी विनित सेठ ने गहना व सोने चांदी के खरीदारी करने वाले को सरकार के नए नियमों का स्वागत करते हुए प्रसन्न्ता जाहिर की है। विनीत सेठ ने आगे कहा है कि बजट में सोने व चांदी में 15 प्रतिशत इम्पोर्ट को घटा कर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे जंहा ग्राहकों को खरीदारी करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अब उन्हें भारी भरकम लाभ होगा। वहीं इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से इन धातुओं की अवैध तस्करी में भी भारी कमी आएगी। बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद से 2 दिन में सोना 4000 रुपए और चांदी 3600 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है। बजट के अगले दिन, यानी आज 24 जुलाई को सोना 408 रुपए गिरकर 69,194 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3600 रुपए की गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 22 रुपए गिरकर 84,897 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी में 3600 रुपए की गिरावट थी।

बांग्लादेशियों को नागरिकता देने का बड़ा षड्यंत्र, कर्नाटक, केरल और मुंबई से भी जुड़े तार,पुलिस ने किया खुलासा

Image
उत्तर प्रदेश के जिलो में बंगला देशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों फर्जी भारतीय नागरिकता देने का बड़ा खेल चल रहा है।लेकिन जिम्मेदार मौन साधे केवल सियासी कसरत में मस्त है। ताजा मामला रायबरेली के सलोन का प्रकाश में आया है यहां पर करीब 20 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों की कड़ियां बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों से जुड़ रही हैं। अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि यहां से घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता दिलाने का षडयंत्र चल रहा था। इसके बदले जन सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक जीशान खान, सुहेल और रियाज मोटी कमाई कर रहे थे। यही कारण है कि चंद दिनों में तीनों ने अच्छी आमदनी कर ली। पुलिस के अनुसार जीशान ने तो रायबरेली के साथ ही लखनऊ में भी अच्छी प्रॉपर्टी बना ली है। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र में सलोन के तार कर्नाटक, केरल और मुंबई से भी जुड़ चुके हैं। इसी महीने कर्नाटक पुलिस ने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक संदिग्ध को दबोचा था। उसका जन्म प्रमाणपत्र भी यहीं से बना था। जांच के लिए टीम रायबरेली पहुंची तो धीरे-धीरे पूरा मामला खुलने लगा। पुलिस व प्रशासनिक सूत्रों