Posts

Showing posts from July 24, 2024

समाज के प्रति समर्पित भाव के पोषक थे आशाराम - गोरखनाथ पटेल

Image
जौनपुर। आशाराम तिवारी कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कर्तव्य निष्ठा, व ईमानदारी से परिवार व समाजसेवा के लिए खुद को समर्पित किया। उक्त बाते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल उनके गृह निवास पचोखर में आयोजित श्रदान्जलि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने भी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके बड़े पुत्र डॉक्टर संतोष तिवारी ने उनके स्मृति में बीएसए तथा बीईओ के हाथो वृक्षारोपण भी कराया। कार्यक्रम में  कृष्ण दत्त  द्विवेदी , डॉक्टर ओपी पाठक, डॉक्टर महेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर अजय दुबे,डॉक्टर राजमणि मिश्रा,डॉक्टर विष्णु त्रिपाठी,अजय त्रिपाठी प्रबन्धक,सुशील उपाध्याय ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान संचालन शैलेश चतुर्वेदी ने किया। मुख्य रूप से शिवाकांत तिवारी, विकास यादव जिला पंचायत सदस्य, डॉ प्रमोद सिंह, राजू सिंह,मनोज तिवारी,आशुतोष तिवारी,मनीष तिवारी,डॉ सचिन तिवारी,भोजपुरी गायक आशीष पाठक अमृत,की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

मां का कातिल निकला बेटा, पुलिस ने गिरफ्तार कर खोला हत्या का कारण, दो कथित पत्रकार के भूमिका की जांच शुरू

Image
करेली थाना क्षेत्र के भावापुर में महिला की हत्या व लूटपाट की घटना के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बेटे सचिन पाल ने ही अपनी मां की हत्या की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछ-ताछ में उसने आरोप कुबुल कर लिया। सचिन ने पुलिस को बताया कि रोज-रोज के ताने से तंग आकर उसने ही मां की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि हत्या करने से कुछ देर पहले ही मां ने उसकी पिटाई की थी। गुस्से में आकर उसने मसाला कूटने वाले खल के बट्टे से हमला कर मां को मौत के घाट उतार दिया। उसके खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया।  करेली थाना क्षेत्र के भावापुर मोहल्ले में रविवार रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक महिला की हत्या कर दी गई थी। यहां महिला की हत्या कर बदमाश 15 लाख नकद और पांच लाख के गहने लूट ले गए थे। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। शाम को बेटे के घर वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई। मुहल्ले में दो दिन से घूम-घूमकर चंदा मांगने वाले दो युवक पर शक की सुई गई थी।  मनीराम पाल मूल

योगी के तबादला एक्सप्रेस की जद में नौ आईएएस और पांच पीसीएस के बदले गये कार्यक्षेत्र,जानिए किसे कहां मिली तैनाती

Image
यूपी सरकार ने फिर नौ आईएएस व पांच पीसीएस अफसरों के तबादला बुधवार को कर दिया हैं। कानपुर नगर और फिरोजबाद के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बदले गए हैं। आईएएस सुधीर कुमार  नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है वो अभी तक सीडीओ कानपुर नगर थे। आईएएस दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर बनाया गया है अभी तक वह सीडीओ फिरोजबाद थीं। आईएएस शत्रुघ्न बैश्य सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर नगर को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया गया है। आईएएस प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथारिटी की एसीईओ नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस शिव प्रसाद को प्रबन्ध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है वह अभी तक विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे। आईएएस डॉ कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है। आईएएस अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। इसी तरह शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभा

अपने निजी खेत से 100 घन मीटर मिट्टी की खुदाई पर नहीं लागू होगा खनन एक्ट - एडीएम वित्त एवं राजस्व

Image
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व / प्रभारी अधिकारी खनन राम अक्षयबर चौहान ने अवगत कराया है कि जन-सामान्य द्वारा अपने निजी कार्य अथवा सामुदायिक कार्य के लिए अपने खेत से मिट्टी खुदाई कर ले जाने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा परमिट की मांग करते हुए रोका जा रहा है, के संबध में स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया है कि शासनादेश दिनांक 18 सितम्बर 2020 द्वारा 100 घनमीटर तक खनन/परिवहन के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की व्यवस्था है। इस कार्य के लिए संबंधित व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था   upminemitra.in  का उपयोग करते हुए 100 घन मीटर तक की मिट्टी की मात्रा स्वयं के खेतों से खनन व परिवहन के लिए उपयोग में लायी जा सकती है। 100 घन मीटर से अधिक खनन व परिवहन के लिए अनुज्ञा/परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता है जिसके लिए   upminemitra.in  पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और यह जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाईन अनुमोदन के उपरान्त निर्गत किया जायेगा। सामान्यतः 01 ट्रैक्टर ट्राली से 03.00 घनमीटर साधारण मिट्टी का परिवहन किया जाता है, जिसके आधार पर 100 घनमीटर साधारण मिट्टी के परिवहन