Posts

Showing posts from June 12, 2024

हर जाति के नेता ओमप्रकाश को दबाना चाहते है,राजभर का बड़ बोलापन पूर्वांचल में जो चाहूंगा वही होगा

Image
लोकसभा चुनाव बीतने के बाद बलिया में बुधवार को रसड़ा के मीरनगंज स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक के दौरान सुभासपा के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मां की तरह मानकर काम करने का कहा। कहा कि मैं सत्ता में आया हूं, आप सबकी हिस्सेदारी दिलाने के लिए। आप लोग संगठन को मजबूत करें। सत्ता में दखलंदाजी न देकर कार्यकर्ता हर जाति के घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत बनाएं। पार्टी की हार पर कहा कि कुछ कमियां हैं, जिसको आप सब को ठीक करना है। कहा कि आप लोग नहीं जानते हर जाति के नेता ओम प्रकाश राजभर को दबाना चाहते हैं। ये ओम प्रकाश राजभर शेर है। पूर्वांचल में जो चाहेगा वही होगा। आप सबके प्रयास से पार्टी प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जो न्योता दिया गया है, उसको मैं सूद समेत लैटाऊंगा। उन्होंने पार्टी की ओर से गठबंधन धर्म निभाकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपना प्रतिनिधि संत कबीरनगर निवासी युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम राजभर को बनाया। कहा कि

योग भारत की प्राचीन धरोहर: प्रो.वंदना सिंह

Image
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में  नाम दर्ज कराने को लेकर हुई बैठक  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में विश्व योग दिवस-2024 के उपलक्ष्य में बुधवार को कुलपति प्रो वंदना सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य विश्व योग दिवस 2024 के अवसर पर उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं राजभवन सचिवालय के द्वारा ऑनलाइन शपथ ग्रहण कर अपने तथा अपने परिवारजनों को जीवनशैली में योगाभ्यास को सम्मलित करके अपने स्वास्थ्य को उन्नत बनाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अभियान के अंतर्गत विश्व की प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान/विश्वविद्यालय का नाम दर्ज कराना है।  बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों/प्रबंधकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए इस महत्वपूर्ण प्रयास में उनकी सक्रिय भागीदारी करने हेतु आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है और इसे वैश्

बाल श्रम से नाता तोड़ो,शिक्षा ने जोड़ो नाता"अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों द्वारा निकाली गई रैली

Image
जौनपुर। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा रामपुर ब्लाक में लगभग 20 ग्राम पंचायत में विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बच्चों ने रैली निकाली गयी जिसमे बच्चो ने अपने हाथ से तख्ती बनाई और उसपर श्लोगन को भी नारे के माध्यम से जागरूक किया,जिसमे गांव के ग्राम प्रधान और ग्रामीण जन आंगनवाड़ी भी सामिल रही। बच्चो ने बताया की अपने श्लोगन में लिखा हम लोगो ने ठाना है,बाल श्रम मिटाना है, बाल श्रम से नाता तोड़ो बच्चो को शिक्षा से नाता जोड़ो, इसी के माध्यम से सभी बच्चों ने अपने अपने गांव और बाजार में बाल श्रम निषेध दिवस पर लोगो को जागरूक किए जिसमें उस समुदाय के लीडर रंगीला बनवासी, निरंजन, सीमा, शांति डाक्टर, शिला और सुभाष तथा संस्था द्वारा नीता, उपेंद्र, सोनू, बबिता, राजकुमार, सरिता यादव, सरिता प्रजापति, जयशंकर, शिला यादव,सुरेश चंद्र, सुनील, दुर्गा, आशीष,गूंजा,माला,सरिता आदि  उपस्थित रहे।

यूपी सरकार ने शादी अनुदान के लिए आय सीमा में किया बदलाव,जानें अब कितनी आय वालो को मिल सकेगा अनुदान राशि

Image
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के तहत आवेदकों की आय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदकों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस बदलाव से पिछड़े वर्ग के अधिक परिवारों को अपनी पुत्रियों की शादी के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। पहले शहरी क्षेत्रों में आवेदकों की आय सीमा 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 46,080 रुपये सालाना थी। अब इसे एक समान एक लाख रुपये कर दिया गया है। योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वित्त वर्ष 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत प्राप्त आवेदनों और भुगतान की जिलेवार स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जगतगुरू रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट के संकायों में दिव्यांग और सामान्य छात्रों के प्रवेश और संकाय संचालन के लिए

यूपी में सरकार पर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियो को सरकारी मशीनरी के जरिए जिताया- अजय राय

Image
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से कहा कि पूरे देश में यूपी के चुनाव परिणाम की चर्चा हो रही है। इंडिया गठबंधन ने जबरदस्त परिणाम दिया है। यूपी ने मोदी जी के अबकी बार 400 पार के नारे की हवा निकाल दी है। 80 में 80 सीटें जीतने के दावे की हवा निकाल दी है। काशी में 10 लाख वोटों से जीतने के दावों की हवा निकाल दी है। दावा किया कि देवरिया, महाराजगंज और अमरोहा की सीट सरकार की मदद से हरवाई गई है। इन सीटों पर कांग्रेस जीत रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश भर में आभार यात्राएं निकालेगी और प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक जाएंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को रायबरेली से राहुल गांधी ने शुरू कर दी है। ये यात्रा 15 दिनों तक चलेगी। उन्होंने नीट की परीक्षा में हुई धांधली पर कहा कि देश भर में छात्र परेशान हैं। पहले यूपी में ही पेपर लीक होते थे। प्रदेश में अब तक 19 बार पेपर लीक हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दाल के दाम बढ़ गए हैं। आटा है नहीं, बाहर से मंगाएंगे। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को उठा

अखिलेश यादव ने करहल विधान सभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Image
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था तो उन्होंने करहल सीट छोड़ दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार यह इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा, फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में सपा ने अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

भीषण दुर्घटना एक परिवार के आठ सदस्यो की दर्दनाक मौत, पुलिस ने किया विधिक कार्यवाई, इलाके में कोहराम

Image
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ी पर पलट गया। घटना में झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार बच्चे और एक दामाद शामिल हैं। एक बच्ची घायल भी है। मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे नट बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया। इसकी जानकारी पर पहुंची तो पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से ट्रक सीधा करने के बाद बालू हटवाई, तब तक अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11) , लल्ला(5) , बुद्धू (4), हीरो (22) उसका पति बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासुपेट निवासी करन (25) उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी। अवधेश की एक पुत्री बिट्टू घटना में घायल हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया