सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की मुद्रा डालर के मुकबले हो रही है कमजोर, अर्थव्यवस्था का हो रहा पतन - अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने पर कहा कि किसी देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक होता है। भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था की बदहाली के झूठे आंकड़ों की कितनी भी मोटी परत बिछा दें लेकिन दुनिया के सामने सच खुल ही जाता है।
उन्होंने कहा कि जब सरकार यह कह रही है कि 5 ट्रिलियन डालर की इकोनामी है, अगर हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है तो आखिरकार हंगर इन्डेक्स पर हम कहां खड़े हैं। 105वां स्थान पर  उन्होंने  कहा रेलवे में सुधार की बड़ी-बड़ी बातें की गई थीं।
अखिलेश यादव ने शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा है कि हम उनके सपनों का समाजवादी भारत बनाने का सपना पूरा करने का संकल्प लेते है। डॉ. राममनोहर लोहिया ने देश में हर तरह से भेदभाव के खात्मे और जाति तोड़ने का आह्वान किया था। हर स्तर पर हो रहे भेदभाव का विरोध किया था। समाजवादी व्यवस्था से ही गरीबी मिटेगी। पढ़ाई में भेदभाव मिटेगा। डॉ. राममनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति से ही महंगाई, गरीबी दूर होगी। लोहिया  ने सप्तक्रांति के माध्यम से समाज में खुशहाली का रास्ता दिखाया था।
अखिलेश यादव शनिवार को यहां गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पहुंचकर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम लोहिया पार्क में हुआ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर में विधायक रविदास मेहरोत्रा ने डॉ. लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में डॉ. राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां विनाशकारी हैं। संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत की राजनीति करते हैं। वे भेदभाव करते हैं। यह वे लोग हैं जो धर्म जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झुलसे,दो की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची