भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में तड़तड़ाई गोलियां दो घायल,एफआईआर दर्ज पुलिस हमलावरो की तलाश में जुटी

जौनपुर। जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के समसपुर खपरहा में रविवार की सायंकाल भैंस चराने को लेकर विवाद में गोली चल गई। गोली लगने से दो भाई घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस घटना के बाबत तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
खबर है कि सिकरारा के समसपुर खपरहा निवासी आदर्श चौबे उर्फ सूरज (27) रविवार की सुबह गांव में भैंस चरा था। इस दौरान उसकी भैंस गांव के एक व्यक्ति के खेत में जाकर फसल चर गयी। जिसे लेकर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसने इसकी सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी तो इसके बाद पिटा युवक अन्य लोगों के साथ विपक्षियों के घर पहुंचकर पिटाई कर दी। उससे आक्रोशित होकर विपक्षी सायं करीब 07 बजे के आसपास छह की संख्या में दो बाइक से आदर्श के घर पहुंचे। अपने आपकों को घिरता देख हमलावरों ने पांच से छह राउंड गोलियां चला दी।
इसमें से एक गोली आदर्श के बाए जांघ के पिछले हिस्से में लग गई। वहीं उसका छोटा भाई आयुष चौबे भी छर्रा लगने से घायल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान दौरान हमलावर विपक्षी के दो लोगों की पिटाई भी हुई। हमलावर की एक बाइक छूट गई। जिसको पुलिस अपने साथ थाने ले गई। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा में उपचार कराया गया। जहां से आदर्श की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ परमानंद कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों की तरफ से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि हमलावरों की संख्या छह बताई जा रही है। भैंस चराने के विवाद में मारपीट हुई थी। जिसके जवाब में गोली चलाई गई। इसमें एक भाई को गोली लगी हैं, दूसरे को छर्रा लगा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है। इसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची

भारत में यूपी के जौनपुर की बहू बनी पाकिस्तान की बेटी,जल्द पहुंचेगी अपने ससुराल,मौलानाओ ने कराया निकाह

दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशो ने प्रधानाचार्य को गोलियों से भून कर उतार दिया मौत के घाट पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी