जानिए आखिर कांग्रेस नेता ने यूपी के इस मंत्री के सरकारी आवास पर चोर बेईमान क्यों लिखा, नेम प्लेट पर पोती कालिख



यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के लखनऊ स्थित आवास के गेट पर कांग्रेस के नेता ने चोर बेईमान लिखकर उनकी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। इस दौरान कांग्रेस नेता मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
बुधवार को यूपी कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव मंत्री के सरकारी आवास के सामने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता ने कालिख निकाली और आवास के गेट पर चोर-बेईमान लिख दिया साथ ही नेमप्लेट पर भी कालिख पोत दी। उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी जी के खिलाफ हम कोई भी गलत बात बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर मंत्री जी होते तो उनके मुंह पर कालिख पोत देते।
बता दें कि यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर ट्वीट कर यूपी से भागने की बात कहते हुए अभद्र टिप्पणी की थी जिस पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज की है।
दिनेश प्रताप सिंह के ट्वीट को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई और सोशल मीडिया एक्स मंत्रीजी के कथन को रीट्वीट कर कहा कि ये यूपी सरकार में मंत्री और बुरी तरह सांसदी का चुनाव हारे हुए भाजपा नेता दिनेश सिंह हैं। महिलाओं के बारे में इनकी भाषा और ख्याल देखिये। महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए जब उतरती हैं, तो उन्हें सैकड़ों ऐसे बदमाश किस्म के लोगों की घटिया भाषा सुननी पड़ती है। ऐसे लोग भाजपा सरकार में मंत्री बने बैठे हैं इसलिए महिला सुरक्षा का प्रदेश में बुरा हाल है।
प्रियंका गांधी ने पहले ही कर दिया था एलान
प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया। बता दें कि प्रियंका खुद भी वायनाड से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हामी भर चुकी हैं। विगत जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा था कि यहां से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा।

Comments

Popular posts from this blog

नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झुलसे,दो की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची