भाजपा की इस पूर्व विधायक का देर रात हो गया निधन, शुभ चिन्तको और समर्थको में शोक की लहर


मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया का देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। हैदराबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी हालत गंभीर हो गई थी। नीलम करवरिया के निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया है। 
हालत नाजुक होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम हैं। 
सन 2017 में मेजा विधानसभा में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं नीलम करवरिया ने 67807 मत हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी रामसेवक सिंह पटेल को 19843 मतों से पराजित किया था। रामसेवक सिंह पटेल को 47964 मत मिले थे। उसके बाद सन 2022 में हुए चुनाव में नीलम करवरिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी संदीप पटेल ने नीलम करवरिया को पराजित कर दिया। फिर भी नीलम करवरिया क्षेत्र में हर एक के सुख-दुख में साथ रहीं ।
सन 2022 के चुनाव में नीलम करवरिया को 75116 मत मिले थे, जबकि संदीप पटेल 78555 मत हासिल कर मेजा के विधायक बन गए थे। इस चुनाव में नीलम करवरिया को 3439 मत से हार का मुंह देखना पड़ा था। मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने 2017 में चुनाव लड़ने के पहले मेजा विधानसभा के लखनपुर गांव में नौ विश्वा जमीन में अपना घर बनाकर लोगों की समस्याओं को सुनना और  निस्तारण करना शुरू कर दिया था। नीलम करवरिया की कार्यप्रणाली से मेजा के लोग बहुत तेजी से इनसे जुड़ना शुरू कर दिए थे। नीलम करवरिया सभी के सुख-दुख में हिस्सा लेती थीं।
सीएम योगी ने शोक संवेदना व्यक्त की है
मेजा विधानसभा से पूर्व विधायक श्रीमती नीलम करवरिया जी के निधन की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झुलसे,दो की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची