दीवानी बार के चुनाव में सुबाष चन्द यादव अध्यक्ष और रणविजय यादव मंत्री चुने गए यहां भी दिखा पीडीए का दम



जौनपुर। दीवानी न्यायालय बार के चुनाव में सुबाष चन्द यादव अपने निकटतम प्रत्याशी अवधेश सिंह को पराजित करते हुए 239 मतो से विजय प्राप्त कर लिया है। जब कि मंत्री पद पर रणविजय यादव को जीत मिली है।
खबर है कि सुबह से मतदान के अन्तिम समय तक 3074 मतो में कुल 2442 वोट पड़े थे इसमे अध्यक्ष पद के लिए सुबाष यादव को 1026 मत मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे अवधेश सिंह को लगभग 787 के आसपास मत मिला, रमेश चन्द्र उपाध्याय 585 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह 239 मतो की लीड लेते हुए सुबाष चन्द यादव दीवानी बार के अगले अध्यक्ष चुन लिए गये है। मंत्री पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन लडाई सीधा मनीष सिंह और रणविजय यादव के बीच रही रणविजय ने मनीष को पटखनी देते हुए मंत्री पद के लिए चुन लिए गये है।

Comments

Popular posts from this blog

गोलियों की तड़तड़ाहट से जनपद मुख्यालय थर्राया दादी पोता गम्भीर रूप से घायल, पुलिस अब छानबीन में जुटी, जिले की पुलिसिंग पर लगा प्रश्न चिह्न

जौनपुर के डीएम सहित यूपी सरकार ने 13 जिलो के बदले डीएम, देखे सूची

सपा विधायक के बेटा हुआ गिरफ्तार, विधायक पत्नी सहित हुए अंडरग्राउंड तलाश में जुटी पुलिस