यूपी में पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया


यूपी में रविवार को कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए।अंजू कटियार को राजस्व परिषद में ओएसडी बनाया गया है। अंजू कटियार यूपीपीएससी द्वारा आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले की आरोपी हैं। तब अंजू कटियार आयोग में परीक्षा नियंत्रक थीं। मामले में आरोप आने के बाद वह निलंबित और गिरफ्तार हो गईं थीं। आठ माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर हैं। अब उन्हें यह पद दिया गया है। 
संजीव ओझा प्रयागराज मेला प्राधिकरण बनाए गए। महेंद्र कुमार श्रीवास्तव राज्य चीनी निगम मुंडेरवा बनाए गए। इसी तरह अरुण कुमार को एडीएम बदायूं बनाया गया।देवेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया। शशि भूषण को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाया गया। सुभाष चंद्र यादव को एडिशनल कमिश्नर वाराणसी मंडल बनाया गया है।अजय कुमार तिवारी को सीआरओ प्रतापगढ़ बनाया गया है। भगवान शरण को एडिशनल कमिश्नर चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है। रमेश यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल बनाया गया है।प्रियंका को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। शमशाद हुसैन को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया है । राकेश कुमार गुप्ता को आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

गोलियों की तड़तड़ाहट से जनपद मुख्यालय थर्राया दादी पोता गम्भीर रूप से घायल, पुलिस अब छानबीन में जुटी, जिले की पुलिसिंग पर लगा प्रश्न चिह्न

जौनपुर के डीएम सहित यूपी सरकार ने 13 जिलो के बदले डीएम, देखे सूची

सपा विधायक के बेटा हुआ गिरफ्तार, विधायक पत्नी सहित हुए अंडरग्राउंड तलाश में जुटी पुलिस