वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर हुए विविध कार्यक्रम


दिव्यांगों, बुजुर्गों को कराया गया भोजन, ईशा हॉस्पिटल में किया गया रक्तदान


जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह को अपने माटी और जनपद से लगाव होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके जनपद में न होने के बावजूद उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिन ईशा हॉस्पिटल में रक्तदान कर, रचना विशेष विद्यालय बल्लोचटोला में बच्चों के साथ केक काटकर व भोजन कराकर तथा दोपहर में जिला अस्पताल के महिला और पुरुष वार्डों में सभी रोगियों को फल एवं अन्य साम्रागियां वितरित कर मनाया। यही नहीं रात आठ बजे वृद्धाश्रम में बुजुर्गाजनों के साथ केक काटकर एवं भोजन कराकर जन्मदिन मनाया गया। हालांकि वह जनपद में रहने पर भी अपना जन्मदिन इसी तरह से मनाते हैं। उनका मानना है कि अपने जन्मदिन पर दिव्यांगों और वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ केक काटकर और उन्हें भोजन कराने में काफी सुख की अनुभूति होती है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों ने जन्मदिन पर बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में रमेश सिंह रामा, बबलू दुबे, शैलेंद्र सोनकर, मयंक नारायण, दुर्गेश सिंह, गौरव सिंह, रजनी साहू, सुनील यादव, हर्ष सिंह, राहुल सिंह, आनंद सिंह, आनंद यादव, रूपेश उपाध्याय, विवेक यादव, रिशु सोलंकी एवं अन्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिव सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झुलसे,दो की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची