ढाई करोड़ की लागत से जौनपुर जंक्शन पर बनेगा फुट ओवर ब्रिज, रैंप और लिफ्ट की होगी व्यवस्था

 

जौनपुर। जौनपुर जंक्शन पर ढाई करोड़ रुपये की लागत से फुटओवर ब्रिज बनेगा। इससे एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने में सहूलियत होगी। दिव्यांग और बीमार लोगों के लिए रैंप और लिफ्ट की विशेष व्यवस्था हो रही है।
अमृत भारत स्टेशन के तहत जौनपुर जंक्शन का कायाकल्प हो रहा है। एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर यात्री आसानी से जा सके इसके लिए स्टेशन पर दो एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण जहां चल रहा है वहीं एक और एफओबी का निर्माण कराया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अन्य एफओबी की अपेक्षा चौड़ाई छह मीटर अधिक होगी। नया एफओबी बनने से यहां यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने में सहूलियत होगी।
जंक्शन से प्रतिदिन 34 जोड़ी ट्रेनों का आवागामन होता है। 5000 से अधिक यात्री इस स्टेशन से अपनी यात्रायें कर रहे है। इससे प्रतिदिन चार लाख के आस-पास राजस्व की आय भी होती है। लगन और छुट्टी के दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। स्टेशन के दक्षिणी साइड एक ही एफओबी होने से यात्री एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर चले जाते थे, फिर भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब स्टेशन पर तीन और एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से छह मीटर चौड़ाई के दो एफओबी का काम पूरा हो गया है। दोनों एफओबी तीन करोड़ की लागत से बनाए जा रहे हैं। प्रति एफओबी में डेढ़ करोड़ खर्च होंगे। इसे यात्रियों के लिए जल्द खोला जाएगा। वहीं अब एक और एफओबी का निर्माण होगा। जिसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें रैंप और लिफ्ट की सुविधा रहेगी। इससे बीमार और दिव्यांग भी आसानी से एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जा सकते हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इसको दिसंबर 2025 तक पूर्ण करना है। इस एफओबी को प्लेटफार्म एक, दो, तीन व छह से जोड़ा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गोलियों की तड़तड़ाहट से जनपद मुख्यालय थर्राया दादी पोता गम्भीर रूप से घायल, पुलिस अब छानबीन में जुटी, जिले की पुलिसिंग पर लगा प्रश्न चिह्न

जौनपुर के डीएम सहित यूपी सरकार ने 13 जिलो के बदले डीएम, देखे सूची

सपा विधायक के बेटा हुआ गिरफ्तार, विधायक पत्नी सहित हुए अंडरग्राउंड तलाश में जुटी पुलिस