जमीनी विवाद के चलते रिस्तो का खून, पिता और भाईयो ने कर दी हत्या, 14 के खिलाफ एफआइआर, पुलिस छानबीन में जुटी



जौनपुर। जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित खरगापुर (खोइरी) गांव में गुरुवार की देर रात भूमि विवाद में 47 वर्षीय विनोद शुक्ल की उनके पिता पिता एवं सगे भाइयों ने पीटकर हत्या कर दी। विनोद की पत्नी सुमन की तहरीर पर पुलिस ने पांच भाइयों, पिता व मां सहित अन्य घरवालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में पूजा के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से सभी फरार हैं, फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मिली खबर के अनुसार गांव निवासी कैलाश शुक्ल के छह पुत्र हैं। आपसी विवाद की वजह से दो वर्ष पहले उनके एक पुत्र विनोद शुक्ल पुश्तैनी घर से लगभग एक किलोमीटर दूर मकान बनवा कर रहते थे। कुछ हिस्सा बना उसके बाद पिता ने काम रुकवा दिया। परिवार वहीं रहता था और विनोद मुंबई में थे। काम रुकने के बाद से पिता के अलावा भाइयों से भी विनोद का विवाद गहरा गया। कैलाश शुक्ल को पितृपक्ष में गया श्राद्ध के लिए जाना था। इसके लिए घर में पूजा थी। गुरुवार की रात भाइयों ने विनोद को आपसी विवाद सुलझाने के लिए घर पर बुलाया था। 
बातचीत के दौरान ही मारपीट हो गई। आरोप है कि विनोद को उनके सगे पांच भाइयों मनोज, प्रदीप, प्रमोद उर्फ नेता, आनंद व संदीप के अलावा पिता कैलाश व मां धर्मशीला ने धारदार हथियार व लाठी-डंडे से मार-पीटकर घायल करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। 
एक घंटे बाद पति के घर न पहुंचने पर पत्नी सुमन जब खोजते हुए पहुंची तो उसे घर के भीतर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद उसने मुंबई में रह रहे अपने भाई नीलेश दुबे को फोन कर घटना की जानकारी दी। 
भाई ने तत्काल बरसठी थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बंद घायल विनोद को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात लगभग दस बजे के आसपास जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
पत्नी सुमन की तहरीर पर पुलिस ने भाई मनोज, प्रदीप, प्रमोद उर्फ नेता, आनंद व संदीप के साथ पिता कैलाश व मां धर्मशीला के अलावा मनोज की पुत्री खुशी, पुत्र रिशु व पत्नी कुसुम, प्रमोद की पत्नी नीतू, बहन निधि तिवारी, बुआ रेखा मिश्र व सरोजा मिश्रा सहित 14 के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ मड़ियाहूँ विवेक सिंह का बयान है कि 
महिलाओं व पुरुषों ने घर में बंद कर विनोद की पिटाई की। सीएचसी पहुंचाने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में 14 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झुलसे,दो की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची