अखिलेश का भाजपा पर हमला: जहां उपचुनाव है वहां जाति पूछकर हो रहा है ट्रान्सफर, कोलकता की घटना शर्मनाक, लेकिन भाजपा सियासत न करे


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को लालगंज स्थित त्रिवेणी ट्रामा सिटी और मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पीटल का लोकार्पण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहां पर नाम पूछकर ट्रांसफर किया जा रहा है। कोलकाता की घटना दर्दनाक लेकिन भाजपा को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बंगाल में जो घटना हुई है वह दर्दनाक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। लेकिन, भाजपा को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। क्या उप्र में बेटियां सुरक्षित हैं। देश के आंकड़े निकलवाएं तो सबसे ज्यादा बेटियों के साथ घटनाएं उप्र में हुई है। यह हम नहीं कहते बल्कि सरकारी आंकड़े कहते हैं। 
अखिलेश यादव ने कहा कि पन्ना पलटिए जब उप्र में सपा की सरकार थी तो भाजपा ने डॉक्टरों के साथ मिलकर माहौल को खराब करने का कार्य किया था। बीजेपी ने उप्र से लेकर पूरे देश का माहौल खराब करने का कार्य किया है। जब पीडीए और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो इसे सुधारा जाएगा। 
सपा मुखिया ने कहा कि नमामि गंगे के नाम पर हजारों करोड़ रुपये आए और साफ हो गए। प्रदेश सरकार उप्र को वन ट्रिलियन डालर की अर्थ व्यवस्था बनाने का सपना देख रही है। कह रहे थे कि उप्र में लाखों करोड़ रुपये का इंवेस्ट होने जा रहा है। क्या आजमगढ़ में एक भी प्रोजेक्ट लगा। ऐसे कैसे हो सकती है वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था जबकि ग्रोथ सात प्रतिशत और जरूरत 30 प्रतिशत ग्रोथ रेट की है। 
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकारी बनेगी तो बुनकरों के लिए विशेष पैकेज, विशेष सुविधा, बिजली की व्यवस्था, मार्केटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इशारों पर गवर्नर चलते हैं जो प्रदेश सरकारों को चलने नहीं देते। जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वह नाम पूछकर स्थानांतरण किए जा रहे हैं। उपचुनाव में भी पीडीए और इंडिया गठबंधन जीतेगा।

Comments

Popular posts from this blog

गोलियों की तड़तड़ाहट से जनपद मुख्यालय थर्राया दादी पोता गम्भीर रूप से घायल, पुलिस अब छानबीन में जुटी, जिले की पुलिसिंग पर लगा प्रश्न चिह्न

जौनपुर के डीएम सहित यूपी सरकार ने 13 जिलो के बदले डीएम, देखे सूची

सपा विधायक के बेटा हुआ गिरफ्तार, विधायक पत्नी सहित हुए अंडरग्राउंड तलाश में जुटी पुलिस