छात्राओ को अगवा कर दरिन्दो ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार शेष की तलाश जारी


गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो छात्राओं को चार युवकों ने बाइकों से अगवा कर लिया और कुबरी जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी की तलाश में निकले एक छात्रा के पिता ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर चारों आरोपी भाग गए। छात्रा के पिता ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में आठवीं की छात्रा है। वह आज सुबह अपनी सहेली व सहपाठी छात्रा (16) के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह दोनों स्कूल के पास पहुंचीं थीं तभी मझौवा तोग शाहपुर निवासी अनस अपने दोस्त पिपरा अदाई निवासी शादाब व दो अन्य साथियों के साथ दो बाइकों से पहुंचा।
चारों युवक बाइकों से ही बेटी और उसकी सहेली को अगवा कर ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर वह बेटी की तलाश में निकले थे। तभी चंद्रदीप घाट के पास बेटी की सहेली और कुबरी जंगल के पास बेटी दिखाई पड़ी। बेटी और उसकी सहेली ने बताया कि शादाब और अनस ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें अगवा कर लिया था और जंगल में ले जाकर धमकाते हुए दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।थानाध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता का बयान है कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर शादाब व अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

गोलियों की तड़तड़ाहट से जनपद मुख्यालय थर्राया दादी पोता गम्भीर रूप से घायल, पुलिस अब छानबीन में जुटी, जिले की पुलिसिंग पर लगा प्रश्न चिह्न

जौनपुर के डीएम सहित यूपी सरकार ने 13 जिलो के बदले डीएम, देखे सूची

सपा विधायक के बेटा हुआ गिरफ्तार, विधायक पत्नी सहित हुए अंडरग्राउंड तलाश में जुटी पुलिस