जेठानी देवरानी में हुआ विवाद तो देवरानी ने खाया जहर, जेठानी ने लगाई फांसी जेठानी की दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम



जनपद मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र स्थित बीरपुर गांव में बीती रात विवाद के बाद देवरानी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा गया। जिसके बाद जेठानी ने भी खौफनाक कदम उठाते हुए भूसा वाले कमरे में रस्सी के सहारे बड़ेर से फंदे से लटककर जान दे दी।
बुधवार की सुबह भूसा लेने गए पति ने पत्नी को फंदे से लटका पाया। फंदे से लटका देखकर सूचन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। फोरेंसिक लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया।
मिली खबर के मुताबिक हलिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी सुशीला (32) पत्नी अवध नारायण का देवरानी लीलावती (30) पती बुद्धिसेन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बीती रात को विवाद के बाद लीलावती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस घटना के चलते देवरानी की मौत के डर से सुशीला ने देर रात अपने कच्चे मकान के सामने भूसा वाले घर में रस्सी के सहारे बड़ेर से फंदे पर लटक गई। बुधवार की सुबह भूसा घर में पहुंचे पति अवध नरायण ने पत्नी सुशीला को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, एसआई परमात्मा यादव व पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच-पड़ताल की। सूचना उच्च अधिकारियों को दिया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक लैब की टीम भी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। 
पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के पति की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला को एक पुत्री व चार पुत्र हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेठानी व देवरानी के आपसी विवाद में देवरानी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे डर बस जेठानी ने फंदे से लटककर जान दे दिया है। जांच पड़ताल करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झुलसे,दो की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची