प्यार,फिर शादी एक साल बाद दोनो पति पत्नी अलग अलग कमरे में एक साथ लटके फांसी पर,अब कारण की तलाश में जुटी पुलिस


मेजा इलाके के उरूवा चौराहे के समीप किराए के कमरे में पति-पत्नी शनिवार रात में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव के अरविंद शर्मा (30) पिकअप चालक था। उसकी शादी अभी साल भर पहले  दीक्षा (26) पुत्री अमरजीत निवासी उतरावं के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक सप्ताह भर पहले दीक्षा अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार को अरविंद शर्मा पत्नी दीक्षा को लेकर यहां घर ना आकर उरूवा चौराहे के समीप किराए का कमरा लेकर रहने लगा।
शनिवार रात में पति-पत्नी दोनों फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच शव को कमरे से बाहर निकाला। दीक्षा और अरविंद का शव अलग-अलग कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह से तंग होकर दंपती ने फांसी लगाकर जान दिया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर के डीएम सहित यूपी सरकार ने 13 जिलो के बदले डीएम, देखे सूची

गोलियों की तड़तड़ाहट से जनपद मुख्यालय थर्राया दादी पोता गम्भीर रूप से घायल, पुलिस अब छानबीन में जुटी, जिले की पुलिसिंग पर लगा प्रश्न चिह्न

सपा विधायक के बेटा हुआ गिरफ्तार, विधायक पत्नी सहित हुए अंडरग्राउंड तलाश में जुटी पुलिस