पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट लगी आग चार श्रमिक झुलसे दो की हालत नाजुक, फैक्ट्री का लाइसेंस हुए निरस्त


अमरोहा - अतरासी मार्ग स्थित पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसमें चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। दो मजदूरों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
डीएम ने पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह फैक्टरी सूदनपुर गांव के रहने वाले हाशिम के घर में चल रही थी। जिसे हापुड़ जनपद के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी कामरान अहमद चल रहा था।
हाशिम ने अपना मकान कामरान अहमद को किराए पर दे रखा था। करीब पांच साल से चल रही इस फैक्टरी में पटाखे तैयार करने के बाद भंडारण किया जाता था। इस फैक्टरी में हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी भोला, मंगूपुरा गांव निवासी ममता, रीता, देवपुरा गांव निवासी अनीता और मनीषा समेत आठ मजदूर काम कर रहे थे।
फैक्टरी मालिक कामरान अहमद का भी आना-जाना रहता था। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध हालत में पटाखों में आग लग गई। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते पटाखे और बारूद में तेज धमाका होने लगे।
आग लगी बारूद फैक्टरी के बाहर चारों तरफ जाकर गिरी,  जिससे झाड़ियां में भी आग लग गई। इस अग्निकांड में मजदूर भोला, ममता, मनीषा और अनीता बुरी तरह झुलस गए। फैक्टरी में धमाका इतनी तेज हुआ कि आसपास के लोग अचंभित रह गए।
फैक्टरी की टीनशेड उड़कर दूर जा गिरी। आग फैक्टरी के चारों तरफ फैल गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही रजबपुर पुलिस, एसडीएम सदर सुधीर कुमार और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
किसी तरह आग में झूलसे मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से भोला और ममता को नाजुक हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। साथ ही एफएसओ कमलेश कुमार मिश्र की तहरीर पर फैक्टरी के मालिक कामरान अहमद के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झुलसे,दो की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने आठ उपनिरीक्षको का तबादला करते हुए पांच थानो के बदले प्रभारी देखे सूची