दिल्ली जाते समय स्लीपर बस पलटी 40 यात्री घायल, घायलों में जौनपुर के 12 यात्री शामिल,देखे घायलो की सूची


जौनपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे पर खंदक में गिर गई। इस हादसे में 40 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें 12 यात्री जौनपुर जिले के निवासी है सभी का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
बता दे शनिवार की शाम जौनपुर से 110 सवारियों को लेकर दिल्ली लिए रवाना हुई थी  रविवार की भोर में करीब चार बजे कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर अचानक एक खंदक में जा गिरी। हादसा चार बजे भोर में हुआ है। खबर है कि चालक को झपकी लगने से डिवाइडर को तोड़ते हुए बस चक्कर काटते हुए नीचे जा गिरी।
हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई और लगभग 40 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी भर्ती कराया गया, घायलों में  12 सवारियां जौनपुर जनपद के निवासी हैं, सभी  गंभीर हालत देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 
बस में सवार जौनपुर के घायल यात्री 
1- जंग बहादुर पुत्र कंचन राम यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम मुलनापुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर
2: काजल तिवारी पत्नी राहुल तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी तिवारीपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर। 
3.राहुल तिवारी पुत्र विजय तिवारी उम्र 29 वर्ष निवासी तिवारीपुर थाना रामपुर जौनपुर। 
4.राघव तिवारी पुत्र राघवेंद्र तिवारी उम्र 09 माह निवासी तिवारी पुर, थाना रामपुर जौनपुर। 
5.विकास  मौर्य पुत्र रमेश चंद्र मौर्य उम्र 24 वर्ष निवासी रामदासपुर नेवादा थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर।
6.पूर्णिमा मौर्य पत्नी सुनील कुमार मौर्य उम्र 26 वर्ष निवासी बरसठी थाना बरसठी जिला जौनपुर।
7.अनीता सिंह पुत्री राघवेंद्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी जलालपुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर।
8-अतुल भारद्वाज पुत्र रामदास निवासी शाहगंज जिला जौनपुर।
9- आलोक यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी मखटोलपुर जिला जौनपुर।
10- अनीस पुत्र जियालाल निवासी मदराह जिला जौनपुर।
11-अजय पुत्र श्याम सुंदर निवासी मदराह जिला जौनपुर। 
12- अनंतराम पुत्र अश्विन निवासी खेतासराय जिला जौनपुर।

Comments

Popular posts from this blog

सनबीम स्कूल के शिक्षक पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला

चार पहिया व सभी भारी वाहन मालिक जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा ले। एआरटीओ जौनपुर

दिनांकः12.03.2025 को मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद जौनपुर में आगमन / भ्रमण कार्यक्रम है प्रस्तावित,