जौनपुर के दो थाना क्षेत्रो में देर रात हुई गोलियों की तड़तड़ाहट, दो युवक गम्भीर रूप से घायल, पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी
जौनपुर। जनपद के दो थाना क्षेत्रो में 6/7 अक्टूबर की देर रात बदमाशो द्वारा गोलियों की तड़तड़ाहट से दो लोगे को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घायलो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस भी घटना की खबर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। हलांकि समाचार जारी किए जानें तक बदमाश पुलिस पकड़ से काफी दूर रहे है।
मिली खबर के अनुसार मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित जाम गांव के पास बोलोरो पिकअप चालक को गोली मार कर बाइक सवार बदमाशों ने नगद दो हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन का फरार हो गए। जनपद वाराणसी स्थित चोलापुर थाना क्षेत्र के दौराहा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उम्र लगभग 39 वर्ष पुत्र वंशराज यादव मुर्गी का बच्चा अपने बोलोरो पिकअप पर लाद कर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया ले जा रहा था। जैसे ही धर्मेंद्र गाड़ी को हाईवे से नीचे उतार कर मुंगरा बादशाहपुर रोड पर चला उसी समय दो बाइक पर सवार चार बदमाशो पिकप का पीछा कर लिया।
बदमाशो ने उसे सिकरारा थाना क्षेत्र के जाम के पास रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी और गालियां देते हुए भाग गए। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली थानाध्यक्ष सिकरारा दिव्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष बक्सा विवेक कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। गोली से घायल धर्मेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर बदमाशो तलाश शुरू कर दी गई है। हलांकि बदमाश पुलिस पकड़ से दूर है।
बदमाशो ने उसे सिकरारा थाना क्षेत्र के जाम के पास रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी और गालियां देते हुए भाग गए। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली थानाध्यक्ष सिकरारा दिव्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष बक्सा विवेक कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। गोली से घायल धर्मेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर बदमाशो तलाश शुरू कर दी गई है। हलांकि बदमाश पुलिस पकड़ से दूर है।
दूसरी घटना थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित मिरसाद पुर पुलिया के पास हुई है। यहां 6/7 अक्टूबर 23 की रात लगभग 12 बजे के आसपास अभिषेक गौतम पुत्र जगदीश गौतम निवासी मुरादपुर कोटिला युवक अपनी भाभी और एक अन्य को मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने घर जा रहा था। मिरसाद पुर पुलिया के पास छिपे बदमाशो ने अभिषेक को लक्ष्य कर गोलियां चलाई जिससे अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बदलापुर भेजवाया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उपचार जारी है।
घटना को लेकर 07 अक्टूबर 23 को तहरीर थाने पर दी गई जिसके आधार पर गोली मारने वालो को नामजद किया गया है दोनो बदमाश रोहित सिंह पुत्र जगदीश सिंह और संघर्ष उर्फ गुड्डू मुरादपुर के ही निवासी बताये जा रहे है। हलांकि समाचार जारी किए जानें तक गोली चलाने का कारण पुलिस नहीं बता सकी है लेकिन तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज का हमलावरो की तलाश शुरू कर दिया है। सीओ के अनुसार हमलावर खबर जारी होने तक पुलिस पकड़ से दूर रहे है।
Comments
Post a Comment