जिले के इस राजनैतिक परिवार में शोक, हृदयाघात से सुबाष का हुआ निधन
जौनपुर। जनपद के एक राजनैतिक परिवार में आज एक सदस्य के आकस्मिक निधन से शोक छा गया है। जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित ग्राम कुकुड़ी पुर निवासी पूर्व सांसद स्व अर्जुन सिंह यादव के अनुज सुबाष चन्द यादव का आज भोर में लगभग तीन बजे हृदयाघात के चलते निधन हो गया है। उनके निधन की खबर वायरल होते ही पूरा इलाका शोकाकुल हो गया मृत आत्मा के अन्तिम दर्शन के लिए जन समूह उमड़ पड़ा है। हर कोई नम आंखो से श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा था।
यहां बता दे कि सुबाष राजनैतिक होने के साथ एक बड़े व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बनाये हुए थे। स्व सुबाष यादव के बड़े पुत्र विवेक यादव राजनीति करते हुए अपने परिवार की राजनैतिक परम्परा को आगे बढ़ा रहे है तो दूसरे पुत्र आलोक यादव हड्डी रोग के चिकित्सक है तथा जनपद मुख्यालय पर अस्पताल संचालित करते है।इस तरह इनका परिवार पूरी तरह से भरापूरा है।
सुबाष यादव कुछ समय से बीमार चल रहे थे दो दिन पहले बुखार आया और रात्रि में हृदयाघात हो गया जब तक उनको उपचार मिल पाता उनकी सांसे थम गई थी। स्व सुबाष के अन्तिम संस्कार आज शुक्रवार को ही गोमती के तट पर स्थित राम घाट पर विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा। जनपद के राजनैतिक चिकित्सक आदि लोग सुबाष यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है।
Comments
Post a Comment