महिला ने व्यापारी को अपने जाल में फंसा कर जानें कैसे लूट लिया
जनपद आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र का रहने वाला एक व्यापारी हनी ट्रैप का शिकार हो गया। युवती ने उसे अपने जाल में फंंसाकर मुलाकात के बहाने बुलाया। वहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने दबोच लिया। बनियान और अंडरवियर में व्यापारी की वीडियो बनाई। जिसके बाद मारपीट करके उसका ब्रेसलेट, सोने की चेन, सोने व हीरे की अंगूठी और नकदी लूट ली। जिसके बाद व्यापारी का एक और वीडियो बनाया। उससे कहलवाया कि वह जेवरात गिरवी रखकर जा रहा है। दहशत में आए पीड़ित ने घटना की जानकारी साथी व्यापारियों को दी। उन्होंने व्यापारी को आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। व्यापारी ने फिलहाल पुलिस में शिकायत नहीं की है।
मामला न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी का है। उसकी मुलाकात डेढ़ वर्ष पहले एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। युवती ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसने पिछले दिनों व्यापारी को फोन किया। उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। गुरुवार की रात को मिलने के लिए बुलाया। वह युवती के बताए पते पर पहुंच गया। कुछ देर बाद ही तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने व्यापारी को दबोच लिया। मारपीट कर उसके कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया।
जिसके बाद उसे धमकी देकर सोने के ब्रेसलेट, अंगूठी, चेन के अलावा पास में रखे रुपये छीन लिए। उसे आधी रात को हाईवे पर छोड़ गए। पुलिस में शिकायत करने पर उसे मारने की धमकी दी। जिससे व्यापारी दहशत में आ गया, उसने परिचित व्यापारियों को इसकी जानकारी दी।उन्होंने पुलिस की मदद लेने की सलाह दी। फिलहाल व्यापारी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।
Comments
Post a Comment