किरन श्रीवास्तव के निधन पार्टी और कार्यकर्ता दोनों के लिए दुखदायी - गिरीश चन्द यादव


जौनपुर। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रहीं श्रीमती किरन श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा नगर दक्षिणी इकाई ने शोक सभा राज्यमंत्री के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। 
शोक सभा को सम्बोधित करते हुए आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने  कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव के निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनका निधन पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत दुखदाई है। बेहद मिलनसार एवं सरल महिला नेत्री का निधन हम सबको स्तब्ध कर देने वाला है। पूर्व जिलाध्यक्ष/सदर विधानसभा प्रभारी  अशोक श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रीमती किरन श्रीवास्तव स्वच्छ और बेदाग छवि वाली नेता व समाजसेवी थीं जो राजनीति एवम् परिवार में सामंजस्य बना कर रखती थीं।
नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने शोक सभा में बोलते हुए कहा कि किरन एक विदुषी और धर्म परायण महिला थीं, उनके निधन से पार्टी और समाज दोनों की अपूरणीय क्षति हुई है। दुःख की इस घड़ी में सभी भाजपा कार्यकर्ता शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह "त्यागी"  ने एवं आए हुए अतिथियों का आभार नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने प्रकट किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला मंत्री रविंद्र सिंह "दादा",सदर विधानसभा विस्तारक अरुण विश्वकर्मा, राज्यमंत्री के मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ,नगर उपाध्यक्ष जय विजय सोनकर,बसंत प्रजापति, डॉ. कमलेश निषाद, राजेश कन्नौजिया, मनोज तिवारी,अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मंत्री निशाकांत द्विवेदी,दीपक मिश्रा,अजय सेठ,अरविंद गुप्ता,नगर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल, डाॅ. ब्रम्हेश शुक्ला,सुलभ श्रीवास्तव,श्रीमती शैल साहू,रूपेंद्र सोनकर, सुधांशु विश्वकर्मा,अंकित गुप्ता,रोहित प्रजापति,प्रदीप तिवारी,श्रवण मौर्य,राहुल निषाद,आलोक वैश्य, जगमेंद्र निषाद,सभासद विपिन सिंह,महेश गुप्ता,रत्नेश मौर्य,जटाशंकर त्रिपाठी,गौरव जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष अस्थाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष उमेश सोनकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष शिव कमल मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सनबीम स्कूल के शिक्षक पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला

चार पहिया व सभी भारी वाहन मालिक जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा ले। एआरटीओ जौनपुर

दिनांकः12.03.2025 को मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद जौनपुर में आगमन / भ्रमण कार्यक्रम है प्रस्तावित,