गैंगरेप पीड़िता की हालत बिगड़ी पहुंची अस्पताल,अभियुक्त भेजे गये सलाखों के पीछे



जौनपुर। जनपद के एक गांव में सप्ताह भर पहले सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि विगत रात पीड़िता के पेट में असहनीय दर्द होने के साथ ही मुंह से खून आने लगा था। उसे रविवार की सुबह परिजनों ने लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता को आपात चिकित्सा वार्ड में भर्ती कर गहन उपचार किया जा रहा है।
इस मामले में सभी चार नामजद आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच सितंबर की रात करीब दस बजे 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से कुछ दूर गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने मार डालने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पीड़िता किसी तरह घर पहुंचकर अभिभावकों को आपबीती बताई। अगले दिन उसके पिता ने चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़िता को महिला आरक्षी की निगरानी में अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया गया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उधर, शनिवार की रात पीड़िता के पेट में असहनीय दर्द होने के साथ ही मुंह से खून आने लगा। परिजनों ने उसे रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, पीड़िता को आपात चिकित्सा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा अलंकरण एवं वार्षिक परीक्षाफल पर वितरण समारोह

खुटहन में तीन युवतियों के अपहरण का मामला, चार आरोपियों पर केस दर्ज

फोन पर होने वाले पति से बात कर रही थी VBSPU की छात्रा, फांसी लगाकर दी जान, नवंबर में होनी थी शादी |