चक्रवात के बाद अब मानसून की दस्तक जल्द, उत्तर प्रदेश सहित इन प्रदेशों में होगी झमाझम बारिश
चक्रवाती तूफान का असर कम होने के बाद अब मानसून दस्तक देने वाला है। अगले दो दिन में मानसून केरल के जरीए प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। इसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है। हालांकि निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मानसून केरल पहुंच चुका है। माॅनसून का असर कई राज्यों पर दिखेगा। कुछ घंटों में कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक, एक जून से दक्षिण-पश्चिमी से चलने वाली हवाएं जोर पकड़ सकती हैं। हवाओं के जोर पकड़ने के बाद केरल में बारिश की गतिविधि में तेजी आने की संभावना है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ ही बारिश होगी। वैसे तो मौसम विभाग ने इस साल माॅनसून के सामान्य रहने के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक, जून से लेकर सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है।
बता दें कि बीते महीने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने जानकारी दी थी कि मॉनसून के लंबे समय का औसत (LPA) 98 प्रतिशत रहेगा, जो सामान्य श्रेणी में माना जात है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और केरल तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
जरूरी मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, तो वहीं अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
Comments
Post a Comment