उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अब 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, पहला लक्ष्य ब्राहम्ण पटाना
कांग्रेस पार्टी प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अभी से ही एक्टिव हो गयी है। योगी सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर कानून व्यवस्था तक घेरने में लगी कांग्रेस ने अब प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति शुरू कर दी है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने योगी सरकार पर प्रदेश में ब्रह्माण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर बड़ा एलान किया है।
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज की अनदेखी हो रहे है। ऐसे में अब प्रदेश में कांग्रेस ब्राह्मण चेतना संवाद शुरू करने जा रही है। बता दें कि ब्राह्मण चेतना संवाद के जरिये जल्द ही जितिन प्रसाद ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वे समुदाय के लोगों से कांग्रेस को उनके लिए क्या करना चाहिए, इस बारे में सुझाव भी मांगेंगे।
जितिन प्रसाद ने कहा, “ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश में अलग-थलग महसूस कर रहा है। ब्राह्मण समाज के कई लोगों और संगठनों ने बताया उनके साथ प्रदेश में सौतेला व्यवहार हो रहा है।”
बता दें कि कांग्रेस के ब्राह्मण चेतना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिये होगी। जितिन प्रसाद ने बताया की इस कार्यक्रम के जरिये वे प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय के लोगों संग चर्चा करेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ कर उनकी समस्याएं जानेंगे और सुझाव लेंगे।
गौरतलब है कि जितिन प्रसाद इसके पहले भी ब्राह्मण समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। उनकी एक तस्वीर भी कुछ महीनों पहले सामने आई, जिसमें उन्होंने जनेऊ पहन रखा हैं।
2014 se pura Bharat jaanta hai kya sahi hai aur kya galat hai
ReplyDelete